Saturday, March 7, 2026
Home Blog Page 340

डिवाइडर से टकराई बस, 2 की मौत, 12 घायल

0
डिवाइडर से टकराई

राजस्थान के भरतपुर के भुसावर थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 खेड़ली मोड़ चौकी के पास सवारियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाईवे सेफ्टी एंबुलेंस की मदद से महुआ के चिकित्सालय में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के मॉर्च्युरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार बस आगरा से जयपुर की तरफ जा रही थी जिसमें करीब 40 सवारियां थी। इसी दौरान खेड़ली मोड़ के पास बस ड्राइवर को अचानक नींद आ जाने से बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। जिससे दो लोगों को मौत हो गई वहीं कई सवारियां घायल हो गई।

मृतकों की पहचान छतरपुर जिला मैनपुरी निवासी गौतम और नोएडा निवासी वैभव के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों के आने के बाद शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Latest = http://bit.ly/3l7SJle

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की कार ने बाइक सवार को मारी टक्‍कर, पूर्व CM ने खुद अस्पताल में भर्ती कराया

0
दिग्विजय सिंह

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने गुरुवार को राजगढ़ में एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्‍कर लगने के बाद दिग्विजय सिंह ने न सिर्फ अपनी गाड़ी को रुकवाया बल्कि खुद घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे भोपाल के चिरायु अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की स्थिति स्थिर है। दिग्विजय, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के कोडक्या गांव के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। जहां से वापस लौट रहे थे और ये हादसा हो गया।

दोपहर करीब 3 बजे जब वे निकले तो जीरापुर के पास बाइक सवार रामबाबू बागरी, काली फॉर्चुनर में सवार दिग्विजय सिंह की गाड़ी से टकराकर गिर गया। रामबाबू बागरी परोलिया का रहने वाला है। हादसा उस वक्‍त हुआ जब रामबाबू अपनी गाड़ी को मोड़ रहा था। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

Latest = http://bit.ly/3T4V5Ow

पुलिस ने शहीद की पत्नियों का धरना जबरन खत्म कराया, विरोध जारी

0
पुलिस

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बंगले के बाहर धरने पर बैठीं पुलवामा शहीदों की तीन पत्नियों को देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने जबरन उठाकर उनके घर पहुंचाया। तीनों को उनके घरों तक अलग-अलग एम्बुलेंस में भेजा गया। वहीं, उनके परिजनों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस सेज थाने ले गई।

इसके बाद राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा शुक्रवार सुबह अपने समर्थकों के साथ सेज थाने पहुंचे। जहां उन्होंने धरना देने वालों से मुलाकात की। दरअसल, शहीदों की पत्नियां तीन मुख्य मांगों को लेकर पांच दिन से पायलट के घर के बार धरना पर थीं।

वहीं, इस मामले में सरकार का कहना कि शहीदों के लिए जो अनाउंस किया गया था और नियमों में था, वो दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दो दिन पहले ट्वीट कर इस धरने को राजनीति से प्रेरित बताया था।

इधर, राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि सरकार पत्थर दिल हो गई है। कल वीरांगनाओं ने मुंह में दूब लेकर सीएम से गुहार की थी, लेकिन इससे भी वह नहीं पिघले। उस गुहार को सुनने की जगह देर रात पुलिस ने वीरांगनाओं को जबरन धरने से उठवा दिया।

Latest = http://bit.ly/3TmYV5T

उदयपुर के मेनार में खेली जाती है खास होली, तोपों से दी जाती है सलामी

0
उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर के मेनार कस्बे में हर बार की तरह इस बार भी होली पर बुधवार की रात दिवाली से कम रंगत नहीं थी। रोशनी की जगमग, आतिशबाजी, टन टन करती तलवारें, तोप बंदूकें…लाल कसूमल पाग के साथ पारंपरिक मेवाड़ी पोशाक में गेर रमते किशोर, युवा और बड़े बुजुर्ग…मौका था मेनार जमरा बीज के पारंपरिक आयोजन का, जिसे देखने यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

यहां हर साल होली का जश्न रंगों से नहीं, बल्कि बारूद से खेलकर मनाया जाता है। इसमें 15 साल के युवा से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक शामिल होते हैं। इसे देखने स्थानीय 3 हजार लोगों के अलावा आसपास गांवों के 10 से 12 हजार लोग भी देखने पहुंचते। दरअसल, होली के तीसरे दिन मनाए जाने वाले जीत के इस पर्व पर 5 तोपें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगाई जाती है, जहां से हर 7 मिनट में बारूद के गोले दागे जाते हैं।

बुधवार को भी करीब 2 हजार बंदूकों से एक के बाद एक हवा में फायर किए गए। इसके अलावा बुधवार दोपहर 2 बजे से गुरुवार अल सुबह 4 बजे तक बिना रुके लगातार रणकपुर ढोल बजता रहा।

आपको बता दें कि जमरा बीज पर्व का इतिहास मेवाड़ के महाराणा रहे अमरसिंह प्रथम के समय करीब 400 साल पुराना है। जब मेनार गांव के लोगों ने मुगलों से युद्ध लड़कर मेवाड़ की रक्षा में अहम भूमिका निभाई थी। मुगलों से युद्ध में विजय की खुशी में जश्न मनाने के लिए हर साल गांववासी बारूद की होली खेलते हैं।

महाराणा अमर सिंह के समय मेनार में मुगल सेना की चौकी थी, जिसे मेनारिया ब्राह्मणों कुशल रणनीति से लड़ाई कर चौकी को ध्वस्त किया था। इसी की खुशी में सालों से जमरा बीज पर जश्न मनाने की परंपरा चली आ रही है।

ASI saves passenger from coming under train, video viral

0

ASI of RPF posted at Bhagat Ki Kothi railway station of Jodhpur, Rajasthan saved the life of a passenger, whose video is viral on social media. Actually, on Thursday morning at 9 am, a passenger could not get off the train on platform number 1 of Bhagat ki Kothi railway station, when he reached the gate, the train had already left. In such a situation, the passenger got down from the moving train with the luggage. But he lost his balance. And he fell badly on the platform.

In such a situation, seeing the passenger falling, RPF ASI Rajendra Vishnoi standing there caught the passenger with the help of another person. This saved him from coming under the train. This passenger had come to Jodhpur from Jaisalmer. The train had stopped for a while at Jodhpur station and started moving, so he could not get down.

The incident was captured in the CCTV camera installed on the platform. Whose video is going viral. In which common people are praising ASI Rajendra Vishnoi and other people.

Website = https://happenrecently.com/couple-romance/

Actor Satish Kaushik passed away at the age of 66

0
Satish Kaushik

Actor and film director Satish Kaushik passed away on Wednesday night at around 1.30 am in Delhi. He was 66 years old. He had gone to participate in the Holi program in Delhi. A video of actor Satish Kaushik has also surfaced. In which he is seen playing Holi.

The postmortem of his body was done at Deendayal Hospital in Delhi. The cause of death has been mentioned as cardiac arrest in the postmortem report. After which his dead body was brought to Mumbai.

Where he was cremated at Versova’s cremation ground at 5 pm. It is being told that after attending the family function in Delhi, his health deteriorated in the night. In such a situation, the family members took him to the hospital, where he was declared dead by the doctors. After the death of actor Satish Kaushik, his fans and artists from the cinema world have expressed grief over his demise.

Latest = https://happenrecently.com/couple-romance/

महिला टीचर को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

0
महिला टीचर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक महिला टीचर को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना जबर्दस्त था कि उसके शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। हादसा गलतागेट थाना इलाके में दिल्ली रोड पर सूरजपोल अनाज मंडी के पास हुआ। हादसे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव को बोरे में भरकर एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग निकला।

जानकारी के अनुसार टीचर का नाम शनीम सक्सेना है, वह जयपुर के आमेर कुंडा की रहने वाली थी। शनीम महेश्वरी पब्लिक स्कूल में टीचर थीं।

पुलिस के अनुसार शाम करीब 4 बजे स्कूटी से शनीम स्कूल से घर लौट रही थीं। तभी दिल्ली रोड पर पीछे चल रहा ट्रक टीचर के ऊपर से निकल गया। लोगों ने शोर मचाया तो ट्रक कुछ दूर आगे जाकर रुका। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। शनीम का घर स्कूल से करीब 15 किलोमीटर दूर था। हादसा करीब 10 किलोमीटर पहले हुआ।

Latest = https://happenrecently.com/couple-romance/

पैसे मांगने सेल्समैन पर बरसाईं लाठियां, महिला समेत दस पर एफआईआर दर्ज

0
सेल्समैन

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की ओर से पैसे मांगने पर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। करीब 10 से ज्यादा लोग सेल्समैन पर ताबड़तोड़ हमला करते रहे। मारपीट की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला कोटपूतली के प्रागपुरा इलाके का है।

जानकारी के अनुसार राकेश यादव खेलना स्थित बालाजी फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन है। 7 मार्च को सुबह करीब साढ़े 11 बजे राहुल सिंह, उपेंद्र सिंह, गुड्डी देवी मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने बाइक में पेट्रोल भरवाया। पैसे मांगने पर सेल्समैन से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसके बाद तीनों मौके से भाग गए, लेकिन करीब 15 मिनट बाद 10 से ज्यादा लोग लाठी-डंडे लेकर लौटे और उन्होंने सेल्समैन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे सेल्समैन का सिर फट गया।

ऐसे में शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकले। सेल्समैन के अनुसार इस दौरान बदमाश जेब से 30 हजार रुपए भी छीन ले गए। पीड़ित ने एक महिला समेत 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मारपीट और पेट्रोल पंप पर आग लगाने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest = https://happenrecently.com/couple-romance/

Couple romance on the road in Jaipur, video went viral

0
Couple romance

A video of a couple on a moving bike on the streets of Rajasthan’s capital Jaipur is going viral. It is seen that the lover has been riding the bike by hugging the girl sitting on his lap. Passengers shot it in mobile. After the video went viral, the police started investigating the couple. They are being searched on the basis of the registration number of the bike.

This video of the young man and the girl is being told from the Jawahar Circle area. On Holi, both are seen sitting on a bullet bike in film style. The young man is riding a bullet bike. The accompanying girl is sitting on the tank of the bike facing backwards. The girl is hugging the young man. After the video came out, people are raising questions while sharing it.

Let us tell you that such an act on the road is a crime. According to section 279 of the Indian Penal Code i.e. IPC, whoever drives or rides a vehicle on a public road in any such rash or negligent manner as to cause danger to human life. The one who does so will be considered an accused. At present, the police is looking for the couple.

Latesh News =https://happenrecently.com/bank-looted-of-rs-10-lakh-in-jaipur/

कार ने युवक को कई मीटर घसीटा

0
राजस्थान

राजस्थान के धौलपुर से सटे यूपी बॉर्डर पर बाइक सवार तीन दोस्तों को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। तीनों भरतपुर के रहने वाले थे। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना थाकार तीनों को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार शाम 6 बजे आगरा में हुआ। इस हादसे में भरतपुर के रूपवास थाना इलाके के नानकपुर के रहने तीन दोस्तों भागचंद, चंदन और रामप्रकाश की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि नानकपुर का रहने वाला चंदन अपने दोस्तों भागचंद और रामप्रकाश के साथ होली मनाने के लिए अपनी बुआ के घर सैपऊ गया था। वहां तीनों ने होली खेली और शाम को भरतपुर के लिए निकले थे। इसी दौरान ये घटना हुई।

जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त भरतपुर से एक ही बाक पर धौलपुर के सैपऊ गए। वहां रिश्तेदारी में होली खेली थी। मंगलवार शाम बाइक पर तीनों भरतपुर के लिए निकले थे। खैरागढ़ में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौत हो गई।

Latest = https://happenrecently.com/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b6/b