Friday, October 2, 2026
HomeLatestपुलिस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लिया हिरासत में, जयपुर में विरोध प्रदर्शन

पुलिस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लिया हिरासत में, जयपुर में विरोध प्रदर्शन

Published on

राजस्थान में शहीदों की पत्नियों की मांगों को लेकर जयपुर में चल रहा विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और सांसद रंजीता कोली के साथ पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में भाजपा ने शनिवार को जयपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

अब तक शहीदों की पत्नियों की मांगों की लड़ाई में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अकेले ही लड़ रहे थे, लेकिन अब पूरी भाजपा एकजुट होकर सड़क पर उतर गई है। जयपुर में शनिवार को कार्यकर्ताओं के जोश और गुस्से के चलते पुलिस की गाड़ियों पर कथित पथराव किया एवं पुलिस के साथ भी उनकी झड़प हुई।

इससे पहले सैकड़ों की संख्या में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के समर्थक और भाजपा के कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर एकत्र हुए। प्रदेश कार्यालय में तैयार किए गए मंच पर भाजपा के बड़े नेताओं ने अपनी बात रखी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी और राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार की अनदेखी और सांसदों के साथ हुए क​थित दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए सरकार को चेताया कि अब जनता इसका जवाब देगी।

भाषण के बाद कार्यकर्ताओं ने सहकार मार्ग की तरफ कूच किया। यहां मौजूद पुलिस बल के बैरिकेड्स को तोड़ते हुए भाजपा के कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। हालांकि राजेंद्र राठौड़ ने गांधीवादी तरीके से धरने की बात कही थी, परंतु कार्यकर्ताओं के जोश और गुस्से के चलते पुलिस की गाड़ियों पर कथित पथराव हो गया। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सतीश पूनिया सहित कई नेताओं को हिरासत में भी लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

Latest News= https://happenrecently.com/

Latest articles

AstroKali Brings Astrology Consultations, Kundli Matching and Spiritual Guidance Into One Digital Platform

Astrology and traditional spiritual practices have long been part of everyday life for many...

From Doctoral Research to National Intellectual Property: Dr. Abhijeet P. Sinha Granted Government of India Patent for Diabetes Management System

Jaipur: Dr. Abhijeet P. Sinha’s work in digital health and population health informatics has...

Prof. Dr. Mamidanna Sreedhar Brings Global Scientific Experience to AI and Medical Research

New Delhi: Prof. Dr. Mamidanna Sreedhar, originally from Andhra Pradesh, has built an international...

The KariGhars and the Evolution of Luxury Interiors in Bengaluru

Bengaluru’s residential landscape has changed significantly over the past decade and a half. The...

More like this

Nandurbar Shock Men Found Claiming Women’s Benefits Under Majhi Ladki Bahin Yojana

District administration uncovers large-scale misuse of the state’s women welfare scheme; inquiry launched to...

Karnataka Launches India’s First Solar-Powered EV Hub Near Bengaluru Airport

In a groundbreaking step toward sustainable mobility and clean energy infrastructure, the state of...

10 people died when a bus plunged into a gorge in J&K after being fired upon by terrorists

Terrorists reportedly attacked a bus carrying pilgrims in J&K's Reasi district, causing it to...