Monday, October 26, 2026
HomeHindiयुवकों ने दोस्त के सिर में मारी गोली, पांच साल पुरानी रंजिश...

युवकों ने दोस्त के सिर में मारी गोली, पांच साल पुरानी रंजिश का लिया बदला

Published on

उदयपुर। राजस्थान में धुलंडी के दिन भाजपा के एक कार्यकर्ता को उसके दोस्तों ने ही मंदिर में गोलियों से भून दिया। इसके बाद आरोपियों ने फेसबुक लाइव पर हत्या की जिम्मेदारी भी ली। पुलिस के अनुसार करीब पांच साल पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। पीड़ित ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में भी लिया गया है।

ये मामला राजस्थान के अलवर के बहरोड़ थाना क्षेत्र के खोहरी गांव का है। जहां मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव के हनुमान मंदिर में मेला कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान वहां दोस्तों के साथ बैठे भाजपा कार्यकर्ता संजय यादव उर्फ मुन्ना पर कार में आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

वारदात के बाद संजय को बहरोड़ के कैलाश हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल के बाहर जमा परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उनकी मांग है कि पहले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की समझाइश कर रही है।

जानकारी के अनुसार करीब 5 साल पहले 2017 में मृतक और बदमाश अजय यादव के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े में संजय ने अजय की पिटाई की थी, जिसका बदला इस घटना से लिया गया। बताया जा रहा है ​कि संजय के मर्डर के बाद आरोपियों ने फेसबुक लाइव पर कहा कि, मुन्ना खोहरी हमारा भाई था, हम उसे अपना भाई मानते थे, लेकिन वह गलत था। उसने 2017 में हमारे साथ ठीक नहीं किया। वह मुझे पहचान नहीं पाया।

Latest = https://happenrecently.com/sachin-pilot-receives-complaint-against-police/

Latest articles

From Jabalpur, UWO Develops AI Legal to Support Lawyers and Law Students Across India

Founded by Gurumukh Ahuja, the DPIIT-recognised startup is developing an AI-powered legal technology platform...

We Keep Asking Why. Who Is Actually Stopping It? Sexual violence demands more than outrage.

By Anjum J Parveen, Novelist & NLP PractitionerEvery time a case of rape emerges,...

GoFans Launches Its Creator Platform in India: Fans and Revenue Under One Roof.

GoFans, a social platform created by STEHAWK PRIVATE LIMITED, is launching in the Indian...

Are We Asking the Right Questions?

Why We Protect Family Reputation More Carefully Than Family MembersBy Anjum J Parveen, Novelist...

More like this

Manu Bhaker’s ecstatic response to being named India’s flag bearer at closing ceremony spreads widely

Manu Bhaker's outstanding performance at the 2024 Paris Olympics has earned her the highest...

हिरासत में नहीं लिए गए थे डॉ. विवेक बिंद्रा, सोशल मीडिया पर फैली ख़बर गलत

फरीदाबाद। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा को हिरासत में लिए जाने की ख़बर को...