Sunday, September 20, 2026
HomeIndustryजयपुर में पुलिस ले डॉक्टर्स को पीटा, बिल का कर रहे थे...

जयपुर में पुलिस ले डॉक्टर्स को पीटा, बिल का कर रहे थे विरोध

Published on

राजस्थान सरकार के ‘राइट टू हेल्थ’ बिल का विरोध कर रहे डॉक्टर्स को राजधानी जयपुर में पुलिस ने जमकर पीटा। जानकारी के अनुसार विधानसभा का घेराव करने निकले डॉक्टर्स को पुलिस ने पहले तो रोकने की कोशिश की। लेकिन डॉक्टर्स बेकाबू हुए तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आरोप है कि इसमें कई प्रदर्शनकारियों के कपड़े तक फाड़ दिए गए। बताया जा रहा कि कई डॉक्टर्स लहूलुहान भी हुए। आरोप है कि महिला डॉक्टर्स के साथ भी बदसलूकी हुई है।

दरअसल, सोमवार को प्रदेशभर के 2400 से ज्यादा प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे थे। विभिन्न संगठनों से जुड़े डॉक्टर्स दोपहर करीब 12 बजे एसएमएस हॉस्पिटल से विधानसभा के लिए निकले। जेएलएन मार्ग होते हुए वे त्रिमूर्ति सर्किल गए। यहां से नारायण सिंह सर्किल होते हुए सेंट्रल पार्क के सामने से स्टैच्यू सर्किल पहुंचे।

यहां पर पुलिस ने करीब 1 बजे स्टैच्यू सर्किल के पास डॉक्टर्स को रोक लिया। डॉक्टर और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। सभी डॉक्टर्स स्टैच्यू सर्किल पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस से झड़प हो गई। आरोप है कि पुलिस ने पुरुष डॉक्टर्स के साथ ही महिला डॉक्टर्स के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए।

Latest = https://happenrecently.com/gangrape/

Latest articles

YANA TABLE TENNIS LEAGUE ANNOUNCES MEGA AUCTION FOR BREAST CANCER AWARENESS EDITION

12 Teams, 100+ Ranking Players Registered and 24 Million Cumulative Purse Value Set the...

Prof. Dr. Mamidanna Sreedhar’s New Research Book on Skin Cancer Treatment and Innovative Procedures Released

New Delhi: Prof. Dr. Mamidanna Sreedhar, a scientist, researcher and author with academic and...

AstroPatra: Building a Responsible Future for Occult Sciences

Your Best Days Begin Now.Astrology and the occult sciences have been a part of...

India’s Successful BRICS Summit Hosting Reflects Prime Minister Narendra Modi’s Visionary Leadership: Amb. Dr. Rajeev Menon

NEW DELHI: Amb. Dr. Rajeev Menon, National Secretary General of the Republican Party of...

More like this

PackVision Expo to gather industry leaders in Pune

Major FMCG players including Flipkart, Big Basket, Zepto, Suhana, Bisleri, Keya Foods and many...

BEML Approves ₹1,500 Crore BRAHMA Rail Plant in Madhya Pradesh Boost for Make in India

From foundation stone to production: How this boosts Indian Railways and local economyIn a...

Stock Market Today Feb 9 Sensex Nifty Outlook Positive on Dips Strategy

Bullish patterns signal Nifty rebound to 25,850; banking stocks shine as defensive buys counter...