Monday, April 6, 2026
HomeBrand Postअसद के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, सीएम योगी ने...

असद के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, सीएम योगी ने की तारीफ

Published on

spot_img

उत्तर प्रदेश में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद के फरार बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं, असद के साथ शूटर गुलाम मोहम्मद को भी एसटीएफ ने ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर पर सपा अध्यक्ष एवंम यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पहली ने सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव ने इसे झूठा एनकाउंटर बताया है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा- “झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है. भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं. आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जाँच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए. सही-गलत के फ़ैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है.भाजपा भाईचारे के ख़िलाफ़ है। “

वहीं, यूपी एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मीडिया में कहा कि, ‘हम ऐसे माफियों और दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान छेड़ रखा है, जिसके सार्थक परिणाम आए हैं। 24 फरवरी को एक बड़ी घटना प्रयागराजद के घूमनगंज थाना क्षेत्र में घटित हुई, जिसमें एक प्रमुख गवाह उमेश पाल की हत्या की गई, जिसमें हमारे दो बहादुर साथी जो उस गवाह की सुरक्षा के लिए लगाए गए थे, शहीद हुए थे।’

उन्होंने कहा कि उस समय से उत्तर प्रदेश पुलिस ने टीमों को गठन किया और समय समय पर कार्रवाई भी हुई। इस घटना के संबंध में जो पांच लोग पहचाने गए थे उन पर पांच पांच लाख रुपए ईनाम घोषित थे, इनमें अरमान, असद, गुड्डू और साबिर शामिल थे। इधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस एनकाउंटर के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। सीएम योगी ने यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की।

Latest articles

From Confusion to Clarity: How Aashif Ansari Built a Scalable Travel Lead Generation System

In an industry where most marketers chase trends, only a few focus on building...

Mrinal KJ to Represent India at Global Youth Consultation on Peace

Mrinal KJ will participate as a speaker at the International Youth Conference 13, a...

Evidence-Based Chiropractic Care for Spine-Related Disorders – Dr Abdul Hakeem

Neck stiffness, back pain, and posture-related pain have been a common occurrence in recent...

Mind Wellness Startup from Meerut Secures Government Funding, Plans AI-Based AI Mental Health Solutions

Meerut, Uttar Pradesh: In a notable development for India’s emerging mental wellness sector, Meerut-based...

More like this

From Confusion to Clarity: How Aashif Ansari Built a Scalable Travel Lead Generation System

In an industry where most marketers chase trends, only a few focus on building...

Author Anish Kanjilal: Voice of Literature, Thought, and Inspiration at Literary Festivals

In contemporary Indian literary circles, Anish Kanjilal has emerged as a distinctive voice whose...

How Mahesh Chada Built a Global Bridge to Indian Homes

An inspiring journey of how a tech professional transformed a simple idea into a...