गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की जांच के लिए 2 SIT गठित की गई हैं। पहली, DGP आरके विश्वकर्मा ने की है और दूसरी, SIT प्रयागराज कमिश्नर रमित शर्मा ने बनाई है। इससे पहले, रविवार को सरकार ने न्यायिक आयोग का गठन किया था। यानी, अब 3 लेवल पर इस हत्याकांड की जांच होगी। दूसरी ओर, प्रयागराज पुलिस अतीक-अशरफ के तीन हत्यारों को सोमवार कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस इनकी रिमांड की मांग कर सकती है। वहीं, अतीक-अशरफ की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। Livelaw साइट के अनुसार, एडवोकेट विशाल तिवारी ने इस मामले में PIL दाखिल की है। इसमें सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में हत्याकांड की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही 2017 से UP में अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच की अपील भी की है। आपको बता दें कि शनिवार को अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अतीक को 9 और अशरफ को 5 गोलियां लगी थीं। शूटआउट तब हुआ जब उसे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था।
Latest article
ECAMEX 2026: Strengthening Electrical Safety and Renewable Energy in India
Mumbai, India:India’s rapid infrastructure expansion, urban development, and renewable energy transition have placed the electrical sector at the center of national growth. Addressing this...
Kedarnath Yatra 2026: Why More Pilgrims Are Choosing Travel Operators Over Self-Planned Journeys
As preparations for the 2026 Kedarnath Yatra gather pace, a noticeable shift is emerging in how pilgrims are planning their journey to the sacred...
“Harakutir’s Grand Shivratri Celebration: A 333-Year-Old Legacy of Faith, Culture, and Innovation”
The renowned royal Harakurir Ray-banerjee family of Pathuriaghata, Kolkata, West Bengal, just celebrated Shivratri this sunday in the most unique way possible.
Their 5 ft...
