Wednesday, April 15, 2026
HomeHindiउदयपुर के मेनार में खेली जाती है खास होली, तोपों से दी...

उदयपुर के मेनार में खेली जाती है खास होली, तोपों से दी जाती है सलामी

Published on

spot_img

राजस्थान के उदयपुर के मेनार कस्बे में हर बार की तरह इस बार भी होली पर बुधवार की रात दिवाली से कम रंगत नहीं थी। रोशनी की जगमग, आतिशबाजी, टन टन करती तलवारें, तोप बंदूकें…लाल कसूमल पाग के साथ पारंपरिक मेवाड़ी पोशाक में गेर रमते किशोर, युवा और बड़े बुजुर्ग…मौका था मेनार जमरा बीज के पारंपरिक आयोजन का, जिसे देखने यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

यहां हर साल होली का जश्न रंगों से नहीं, बल्कि बारूद से खेलकर मनाया जाता है। इसमें 15 साल के युवा से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक शामिल होते हैं। इसे देखने स्थानीय 3 हजार लोगों के अलावा आसपास गांवों के 10 से 12 हजार लोग भी देखने पहुंचते। दरअसल, होली के तीसरे दिन मनाए जाने वाले जीत के इस पर्व पर 5 तोपें थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगाई जाती है, जहां से हर 7 मिनट में बारूद के गोले दागे जाते हैं।

बुधवार को भी करीब 2 हजार बंदूकों से एक के बाद एक हवा में फायर किए गए। इसके अलावा बुधवार दोपहर 2 बजे से गुरुवार अल सुबह 4 बजे तक बिना रुके लगातार रणकपुर ढोल बजता रहा।

आपको बता दें कि जमरा बीज पर्व का इतिहास मेवाड़ के महाराणा रहे अमरसिंह प्रथम के समय करीब 400 साल पुराना है। जब मेनार गांव के लोगों ने मुगलों से युद्ध लड़कर मेवाड़ की रक्षा में अहम भूमिका निभाई थी। मुगलों से युद्ध में विजय की खुशी में जश्न मनाने के लिए हर साल गांववासी बारूद की होली खेलते हैं।

महाराणा अमर सिंह के समय मेनार में मुगल सेना की चौकी थी, जिसे मेनारिया ब्राह्मणों कुशल रणनीति से लड़ाई कर चौकी को ध्वस्त किया था। इसी की खुशी में सालों से जमरा बीज पर जश्न मनाने की परंपरा चली आ रही है।

Latest articles

Affordable Car Battery Dealers in Aluva, Kerala | Green Energy Solutions

Your vehicle requires a dependable battery system to maintain its operational performance. A reliable...

Strong Dashing Young Leader Puranmal Saini ( baliram saini) Emerges in Alwar District Politics

Grassroots leader builds political journey from Ramgarh with focus on development Puranmal Saini is emerging...

From Confusion to Clarity: How Aashif Ansari Built a Scalable Travel Lead Generation System

In an industry where most marketers chase trends, only a few focus on building...

Mrinal KJ to Represent India at Global Youth Consultation on Peace

Mrinal KJ will participate as a speaker at the International Youth Conference 13, a...

More like this

Manu Bhaker’s ecstatic response to being named India’s flag bearer at closing ceremony spreads widely

Manu Bhaker's outstanding performance at the 2024 Paris Olympics has earned her the highest...

हिरासत में नहीं लिए गए थे डॉ. विवेक बिंद्रा, सोशल मीडिया पर फैली ख़बर गलत

फरीदाबाद। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा को हिरासत में लिए जाने की ख़बर को...