Monday, August 3, 2026
HomeHindiअयोध्या दीपोत्सव में दिखेगा कमाल, इस बार देर तक रोशनी बिखेरेंगे नए...

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगा कमाल, इस बार देर तक रोशनी बिखेरेंगे नए दीये

Published on

अयोध्या दीपोत्सव में इस बार एक नया कमाल होने जा रहा है। इस साल दीपोत्सव में जादुई दीये जलाए जाएंगे, जो देर तक जलेंगे।

पं. सुधाशु तिवारी, अयोध्या
अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। एक बार फिर यूपी सरकार दीपोत्सव का नया रिकार्ड बनाने के लिए जुटा हुआ है। पर इस बार योगी सरकार एक और नया प्रयोग करने जा रही है। इस दीपोत्सव में दीए अन्य दीपोत्सव की तुलना में अधिक देर तक अपनी रोशनी बिखेरेंगे। इसके लिए जिम्मेदार संस्था ने एक तरकीब निकाली है। उन्होंने दीए की साइज को बड़ा कर दिया। अब इस दीए में 30 एमएल तेल की जगह 40 एमएल तेल डाला जाएगा। जिस वजह से ये दीए देर तक जलेंगे और दीवाली के दिन अपनी रोशनी से भक्तों और दर्शकों का मन मोहेंगे।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को मिली है जिम्मेदारी

रामनगरी अयोध्या में 23 अक्तूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव-2022 में 14.50 लाख दीए जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की शासन की मंशा है। दीए जलाने की जिम्मेदारी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह टीम दीपोत्सव को सफल बनाने में जुटी हुई है। राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दीपोत्सव में 20 हजार वालंटियर अनुशासित रहकर 16 लाख दीए सजाएंगे।

घाटों पर 20 अक्तूबर तक पहुंच जाएंगे दीए

प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि, सभी घाटों पर 20 अक्तूबर तक दीए पहुंच जाएंगे। 21 अक्तूबर से दीए बिछाने कार्य शुरू होगा। 22 अक्तूबर को दीयों की गणना होगी और 23 अक्तूबर को दीए में तेल-बाती लगाया जाएगा। फिर शाम को जलाया जाएगा।

20 हजार स्वयंसेवकों की लगी है ड्यूटी

नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि, राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के दो दिन पहले से 20 हजार स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस बार दीप बेहद खास स्वरूप में तैयार किए गए हैं। यह कापी देर तक जलते रहेंगे। अभी तक दीए में 30 एमएल तेल डाला जाता था, पर इस बार दीयों के साइज को बड़ा किया गया है।

वर्ष 2017 में दीपोत्सव की शुरूआत

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दीपोत्सव की शुरूआत 2017 में किया था। पांच साल में हर साल दिए जलाने का रिकार्ड बनाया है।

1. दीपोत्सव 2017 – 51 हजार दीये
2. दीपोत्सव 2018 – 3 लाख 1 हजार 152 दीये
3. दीपोत्सव 2019 – 4 लाख 4 हजार 226 दीये
4. दीपोत्सव 2020 – 6 लाख 6 हजार 569 दीये
5. दीपोत्सव 2021 – 12 लाख दिये ।

Read More = https://happenrecently.com/priyansh-tiwari/

Latest articles

Reddit CEO Questions Whether Google’s AI Search Is Helping Publishers

Google's AI-powered search experience is facing growing scrutiny, with Reddit CEO Steve Huffman questioning...

Apple’s India Story Is No Longer Just About the iPhone

For years, Apple's success in India was measured almost entirely by one product: the...

OpenAI Unveils Astra AI After Breakthrough in Solving Complex Math Problems

OpenAI has introduced the name of its next-generation artificial intelligence family, Astra, while revealing...

Zoho’s Sridhar Vembu Says AI Spending Is Slowing IT Hiring Growth

Zoho founder and Chief Scientist Sridhar Vembu has said that rising investments in artificial...

More like this

Manu Bhaker’s ecstatic response to being named India’s flag bearer at closing ceremony spreads widely

Manu Bhaker's outstanding performance at the 2024 Paris Olympics has earned her the highest...

हिरासत में नहीं लिए गए थे डॉ. विवेक बिंद्रा, सोशल मीडिया पर फैली ख़बर गलत

फरीदाबाद। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा को हिरासत में लिए जाने की ख़बर को...