Saturday, October 24, 2026
HomeHindiयदि घर कलह से हैं परेशान तो ये 7 उपाय जिंदगी को...

यदि घर कलह से हैं परेशान तो ये 7 उपाय जिंदगी को बनाएंगे आसान

Published on

जिस व्यक्ति के घर में आए दिन झगड़े होते रहते हैं और कलह कायम रहती है, उसकी कुंडली में चतुर्थ भाव का दोष पाया जाता है। साथ ही साथ लग्न इन हालात के ऊपर अधिकार पाने में असक्षम होता है। किन्ही-किन्ही जातकों के निर्बल चन्द्रमा के कारण भी घर में कलह का वातावरण बना रहता है। ज्योतिष विधा में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है और घर में शांति का वास होता है। यदि आप भी अपने घर में होने वाले क्लेश से परेशान हैं, तो करें निम्न उपाय, जो आपके घर में शांति कायम करने में मददगार साबित होंगे —

1-  रात्रि को सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जला दें। इस उपाय से घर के क्लेश का नाश होता है तथा घर में शांति आती है।

२- यदि पति-पत्नी में क्लेश रहता है, तो पत्नी रात को सोते समय बिना टोके कुछ कपूर पति के तकिये की नीचे रख दे और सुबह बिना टोके उसे जला दे। इसके पश्चात् राख को बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दे। इस उपाय से आपस में शांति बनी रहेगी तथा प्रेम बढ़ेगा।

3- घर की कलह को दूर करने के लिए गृह स्वामी को पीपल के वृक्ष की सेवा करनी चाहिए। साथ ही पीपल के पौधे को रोपना और एक बड़े पेड़ में तब्दील होने तक उसकी निरंतर देखभाल करना चाहिए।

4- घर के अंदर सप्ताह में किसी एक दिन कपूर जलाकर उसका धुंआ घर में देने से गृह क्लेश नहीं होता तथा घर में शांति का वास रहता है।

5- रविवार के दिन उपले पर कपूर और गुड़ रखकर उस पर थोड़ा घी डाल कर जलाएं। इस उपाय से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होंगी।

6- मंगलवार के दिन हनुमान जी के समक्ष पंचमुखी दीप प्रज्ज्वलित करें और अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलाएं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होगा।

7- घर के सभी छोटे बड़ों की समान रूप से इज्जत करनी चाहिए और उनके द्वारा कही बातों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

पंडित सुधांशु तिवारी
श्री राम कथा प्रवक्ता 
हिन्दु धर्म गुरु व टैरो टिप्स विशेषज्ञ

Latest articles

From Jabalpur, UWO Develops AI Legal to Support Lawyers and Law Students Across India

Founded by Gurumukh Ahuja, the DPIIT-recognised startup is developing an AI-powered legal technology platform...

We Keep Asking Why. Who Is Actually Stopping It? Sexual violence demands more than outrage.

By Anjum J Parveen, Novelist & NLP PractitionerEvery time a case of rape emerges,...

GoFans Launches Its Creator Platform in India: Fans and Revenue Under One Roof.

GoFans, a social platform created by STEHAWK PRIVATE LIMITED, is launching in the Indian...

Are We Asking the Right Questions?

Why We Protect Family Reputation More Carefully Than Family MembersBy Anjum J Parveen, Novelist...

More like this

Manu Bhaker’s ecstatic response to being named India’s flag bearer at closing ceremony spreads widely

Manu Bhaker's outstanding performance at the 2024 Paris Olympics has earned her the highest...

हिरासत में नहीं लिए गए थे डॉ. विवेक बिंद्रा, सोशल मीडिया पर फैली ख़बर गलत

फरीदाबाद। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा को हिरासत में लिए जाने की ख़बर को...