Tuesday, October 20, 2026
HomeHindiबच्चों का मन नहीं लग रहा पढ़ाई में या याद किया भूल...

बच्चों का मन नहीं लग रहा पढ़ाई में या याद किया भूल जाते हैं तो करें ये आसान उपाय

Published on

आज के समय में हर माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। कोरोना के कारण कक्षाएं न लगने से बच्चों की रूचि पढ़ाई से कम होती जा रही है और दूसरी ओर ऑनलाइन क्लासेस के कारण बच्चों का जुड़ाव मोबाइल से अधिक हो गया है। ये दोनों ही स्थितियां बच्चों के माता-पिता के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा मन लगाकर पढ़ाई करे। हालांकि ऐसे में बच्चे पर दबाव डालना सही नहीं रहता है लेकिन कई बार बच्चों में पढ़ाई को लेकर अत्यधिक लापरवाही देखी जाती है या उनका मन बिल्कुल भी पढ़ाई में नहीं लगता है। ऐसे में माता-पिता का चिंतित होना स्वाभाविक है। यदि आपके बच्चे का मन भी पढ़ाई में नहीं लगता है और आप तमाम प्रयास करके थक चुके हैं तो ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय कर सकते हैं। 

स्टडी रूम में रखें इन बातों का ध्यान

जहां भी आपका बच्चा पढ़ता है वहां पर बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। पढ़ाई की टेबल से लेकर कमरे की सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस बात का ध्यान रखें कि कमरे में बंद से ज्यादा सामान भरा हुआ नहीं होना चाहिए। पढ़ाई की टेबल पर ज्यादा कॉपी-किताबें न रखें। केवल विषय से संबंधित किताबें ही मेज पर रखें। बच्चे की पढ़ने की टेबल कभी भी उत्तर-पश्चिम के कोने में न रखें। बच्चे को हमेशा पूर्व दिशा की ओर मुख करके पढ़ने बिठाएं। 

धार्मिक पुस्तकों का दान करें

अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो हर बृहस्पतिवार (गुरुवार) को किसी मंदिर जाकर विष्णु जी के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए और केले के वृक्ष में जल चढ़ाना चाहिए। बच्चे के माथे पर केले के वृक्ष की मिट्टी का तिलक लगाएं। इसी के साथ धार्मिक पुस्तकों, कलम व शिक्षा सामग्री का क्षमतानुसार दान अवश्य करना चाहिए।

ऊं का उच्चारण

यदि आपके बच्चा पढ़ाई करते समय एकाग्रता नहीं रख पाता है तो उसकी जेब में फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा रखें। इसके अलावा मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्रतिदिन बच्चे की, ऊं के उच्चारण की आदत डालनी चाहिए। इसके अलावा पूजन के बाद रोजाना केसर से बच्चे का तिलक करना चाहिए।

पंडित सुधांशु तिवारी
श्री राम कथा प्रवक्ता 
हिन्दु धर्म गुरु व टैरो टिप्स विशेषज्ञ

Read More = https://happenrecently.com/priyansh-tiwari/

Latest articles

Three men, a few microphones and no pretence: Why this podcast conversation feels different

There is a peculiar problem with authenticity on the internet: everybody wants to look...

Swarat Madhav Industries Limited Launches Sustainable Agri-Framework with Key Board Appointments, Including Director Ambrish Kumar Tiwari

ALLAHABAD, INDIA — Swarat Madhav Industries Limited has officially launched its new brand identity...

Mohkam Singh’s ‘BP High’ Brings a Youthful Edge to Contemporary Punjabi Music

The 2024 release stands out for its energetic musical character, catchy lyrical approach and...

Sangita Konar Steps into Hollywood with Lead Role in Classic Cinema-Inspired Project “NOIR”

International Actress and Canadian Beauty Queen Sangita Konar Expands Her Global Entertainment Journey with...

More like this

Manu Bhaker’s ecstatic response to being named India’s flag bearer at closing ceremony spreads widely

Manu Bhaker's outstanding performance at the 2024 Paris Olympics has earned her the highest...

हिरासत में नहीं लिए गए थे डॉ. विवेक बिंद्रा, सोशल मीडिया पर फैली ख़बर गलत

फरीदाबाद। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा को हिरासत में लिए जाने की ख़बर को...