Tuesday, May 26, 2026
HomeLatestराजस्थान में सांसद के साथ धक्का मुक्की! पुलिस पर लगे आरोप

राजस्थान में सांसद के साथ धक्का मुक्की! पुलिस पर लगे आरोप

Published on

राजस्थान के जयपुर में चल रहा शहीदों की पत्नियों से जुड़ा मामला शांत भी नहीं हुआ था कि प्रदेश के भरतपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया। जहां भाजपा सांसद जब हॉस्पिटल में एडमिट शहीद की पत्नी से मिलने पहुंचीं तो वहां उनका पुलिस से विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गईं।

यह मामला भरतपुर के नगर थाना इलाके का है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शहीद की पत्नी सुंदरी से मिलने शुक्रवार शाम छह बजे भरतपुर सांसद रंजीता कोली पहुंचीं थीं। इस दौरान हॉस्पिटल में जमकर हंगामा हुआ। सांसद ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि पुलिस जवानों ने उनके साथ बदतमीजी की। हाथ पकड़कर खींचा। इससे उनके हाथ और कमर में चोट आ गई। धक्का-मुक्की में उनकी सोने की चेन भी गिर गई।

सांसद रंजीता कोली ने कहा कि वे सुंदरावली गांव की शहीद की पत्नी सुंदरी देवी से मिलने आई थी। उन्हें पुलिस ने जबरन हॉस्पिटल में एडमिट कर रखा है। कोली के अनुसार सुंदर देवी की तबीयत खराब नहीं है। रंजीता कोली के अनुसार शहीद की पत्नी अपने बच्चों से मिलना चाहती है। वह सुंदरी देवी को लेकर उनकी बेटी सुमन से मिलाने जा रही थी। इस दौरान उन पर पुलिसवालों ने हमला कर दिया। उनका हाथ पकड़ा।

सांसद रंजीता ने कहा कि सुंदर देवी को पुलिस ने हॉस्पिटल में बंधक बनाकर रखा है। यह सरासर गलत है। पुलिस ने मेरा हाथ पकड़ा और मेरे साथ बदतमीजी की। महिला को ऐसे नहीं पकड़ सकते।
सांसद ने कहना है कि मैंने वीरांगना की रिपोर्ट देखी। रिपोर्ट में कुछ नहीं है। सरकार के दबाव में प्रशासन ने वीरांगना को बंधक बनाकर रखा है।

सांसद ने कहा कि राजस्थान में महिलाओं के साथ अपराध होता ही है, अब वीरांगनाओं के साथ भी अत्याचार होने लगा है। जिनके पति देश के लिए शहीद हो गए, उनकी पत्नियों के साथ राजस्थान सरकार और पुलिस अत्याचार कर रही है। सांसद कोली ने कहा कि धक्का-मुक्की में उनके हाथ की हड्‌डी टूट गई।

Latest News= https://happenrecently.com/

Latest articles

Navigating International MBBS Admissions with Success Orbit Consultancy, Powered by Krishna Createss

For students aiming to build a global career in medicine, securing an MBBS seat...

Rajesh Mohandas Advocates Governance-First AI for Enterprises

Rajesh Mohandas is emerging as a powerful voice at the intersection of law, technology,...

Remote Site Sourcing and Logistics for Africa | RemotAxis | Dubai, UAE

In today’s fast changing global mining industry, efficiency, reliability, and steady supply chains are...

Ro Fund Management Has Launched High-Alpha ‘Ro Stars of India Fund’ Under SEBI Category III AIF Platform

Demonstrating strong early momentum, the fund has outpaced benchmark indices within its first month...

More like this

Nandurbar Shock Men Found Claiming Women’s Benefits Under Majhi Ladki Bahin Yojana

District administration uncovers large-scale misuse of the state’s women welfare scheme; inquiry launched to...

Karnataka Launches India’s First Solar-Powered EV Hub Near Bengaluru Airport

In a groundbreaking step toward sustainable mobility and clean energy infrastructure, the state of...

10 people died when a bus plunged into a gorge in J&K after being fired upon by terrorists

Terrorists reportedly attacked a bus carrying pilgrims in J&K's Reasi district, causing it to...